उत्तराखण्डकरिअरधर्म-संस्कृति

देहरादून में सीएम धामी ने 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सौंपे मान्यता प्रमाण पत्र, कहा-ये व्यवस्था की नई शुरुआत

देहरादून l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था की नई शुरुआत हैl उन्होंने कहा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ji

मुख्यमंत्री ने कहा अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में प्राधिकरण बनाए जाने के पीछे मूल उद्देश्य यही है कि सभी बच्चे आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ें और उन्हें अपने व्यक्तित्व तथा भविष्य के निर्माण के लिए पर्याप्त अवसर प्राप्त हों. उन्होंने कहा परंपराओं का अपना महत्व है, लेकिन वर्तमान समय ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समय है. पूरी दुनिया तेजी से बदल रही है. प्रत्येक देश विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है. ऐसे में बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे बदलती दुनिया की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंl उन्होंने कहा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button