उत्तराखण्डकरिअर

GST असिस्टेंट कमिश्नर 75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

करप्ट अधिकारी, कर्मचारी को कोई राहत नहीं 

देहरादून: भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री धामी की जीरो टॉलरेंस की कार्यवाही के तहत बड़ा एक्शन हुआ है। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुबे राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी। मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया इसके बाद आज दुबे को उनके अपने ऑफिस से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है

वहीं सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया है कि विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा अपितु सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा।

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button