उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया

देहरादून । आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।

आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे से एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले तीन साल से हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अनुपालन कराया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से हेली सेवाओं के लिए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button