उत्तराखण्डदेशराष्ट्रीयविदेश

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी, रात 01 बजे होगा खत्म

साल का पहला चंद्र ग्रहण अब शुरू हो चुका है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हुआ जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का एक साथ दुर्लभ संयोग है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है।

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण

खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढ़क जाता है जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण में चांद के कुछ ही हिस्से में पृथ्वी की छाया पड़ती है । वहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण में ग्रहणके शुरु होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है और फिर वहीं से बाहर निकल जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद धुंधला सा दिखाई पड़ता है।

इस समय खत्म होगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिलता है बल्कि चांद की सतह पर एक धुंधली सी परत चढ़ी हुई दिखाई देती है। यह ग्रहण रात 01 बजे तक चलेगा।

आज इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

आज रात साल का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण  एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button