Uncategorizedदेशमनोरंजन

साड़ी में प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट लुक, जब देसी गर्ल ने लूटा था फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। क्योंकि बॉलीवुड में अपने साड़ी वाले लुक से देसी गर्ल का टैग हासिल करने के बाद हॉलीवुड में उनका जबरदस्त बोल्ड लुक देखने को मिलता है। इवेंट कोई भी हो प्रियंका अपने स्टाइल सेंस से हर किसी को इंप्रेस कर ही लेती हैं। बोल्ड लुक के साथ ही मौका मिलते ही प्रियंका साड़ी पहन भी हर किसी दिल जीत लेती हैं।

ऑस्कर समारोह के पहले हुए प्री ऑस्कर सेरेमनी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ने अपना देसी स्वैग दिखाया था। वो भी बिल्कुल ग्लैमरस अंदाज में। ब्लैक कलर की लैस डिटेलिंग वाली साड़ी, जिस पर पतली सिकुइन वर्क का काम था। प्रियंका ने इस साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही थीं। वहीं पल्लू को समेटे प्रियंका ने साड़ी को साइड कर्ली बालों के साथ पेयर किया था। 

प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल वाले लुक से अक्सर लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। अपने जेठ की शादी में पेस्टल पिंक कलर की साडी संग बालों में गुलाब लगाए उनका ठेठ देसी अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा था। जिसे उन्होने स्लीवलेस ब्लाउज और पिंक कलर के शेड्स लगाकर पूरा किया था। प्रिंयका इसमे बेहद कमाल की खूबसूरत दिख रही थीं। 

प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड शो में साड़ी पहन दिल चुरा चुकी हैं। आईवरी शेड की शिमरी वर्क वाली साड़ी को प्रियंका ने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसमे उनका लुक बेहद आकर्षक दिख रहा था। 

मसाबा गुप्ता के क्रिएशन से ली गई पर्पल शेड की साड़ी पहन उमंग शो में पहुंची प्रियंका कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। पर्पल शेड की साड़ी पर सिल्वर कलर की जरदोजी का वर्क था। जिसे उन्होंने मैचिंग की चूड़ियों के साथ मैच किया था। जिसमे देसी गर्ल का लुक बेहद आकर्षक दिख रहा था। वहीं फैंस भी प्रियंका चोप़ड़ा के देसी लुक के दीवाने रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button