उत्तराखण्डकरिअर

हल्द्वानी के कॉलेज में ‘भूत’ का खौफ: यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं में मची भगदड़, स्कूल प्रशासन ने दी छुट्टी

हल्द्वानी l हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान भूत-प्रेत की अफवाह से छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कॉलेज में  कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं को चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसी दौरान एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं सहम गईं और डर की वजह से रोने लगीं। देखते ही देखते स्कूल में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई।

अफवाह से परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत फैल गई और कक्षाओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर स्कूल प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को संभाला। स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है। हालात सामान्य करने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button