उत्तराखण्ड

एसएसपी ने नौ उपनिरीक्षकों के किए स्थानांतरण

हरिद्वार(चंद्रशेखर जोशी)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए एसएसपी द्वारा नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने उपनिरीक्षक जी.डी. भट्ट को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर, उपनिरीक्षक नन्द किशोर ग्वाड़ी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर तथा उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को ए.एन.टी.एफ. शाखा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक रमेश सैनी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली भगवानपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भण्डारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रूड़की राजेश बिष्ट को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर तथा उपनिरीक्षक नितिन चौहान को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कनखल तथा उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली रूड़की से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों के इन स्थानांतरणों को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button