उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ में टेंपो और टैंकर की टक्कर में आठ लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के लीलापुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। टैंकर की टक्कर से टैंपो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।




