उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सड़कों पर उतरी, सीएम योगी की हर व्‍यवस्‍था पर नजर

लखनऊ: योगी सरकार गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अफसर रैनबसेरों के साथ ही कंबल व अलाव की व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

शीतलहरी में कुल 4,96,883 कंबल खरीदे गए, इनमें से 2,86,740 लोगों में कंबल का वितरण हो गया,कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। अलाव जलाने के लिए प्रदेश में 14043 स्थान चिह्नित किए गए हैं। प्रतिदिन 12594 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है,शीतलहर के बीच निराश्रितों की सहायता के लिए प्रदेश में रैन बसेरों की स्थापना की गई है। अब तक 1220 से अधिक रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।

सीएम ने निर्देश दिए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। कंबल वितरण का क्रम निरंतर जारी रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button