देशधर्म-संस्कृति
देशभर में दशहरे की धूम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी और दूर्गा पूजा का पर्व

देशभर में धूमधाम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत की त्योहार दशहरा मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ विजयदशमी और दूर्गा पूजा का त्योहार मनाया। जगह-लगह रावण दहन किया गया। मां दुर्गा के पंडालों में भी लोगों का हुजूम दिखाई दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। पीएम मोदी दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने (वोकल फॉर लोकल), गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।
लाल किले में दशहरा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी नई दिल्ली के लाल किला मैदान में नवश्री धार्मिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित ‘रावण दहन’ में शामिल हुईं।




