Uncategorizedदेशराजनीति

राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, राहुल गांधी ने विदेश से लौटकर किया मतदान

भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी हैं। इसमें कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधीकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा टीएमसी छोड़कर ही उम्मीदवार बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button