उत्तराखण्डदेश

लोक भवन के गेट पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के मुद्दे पर ज्ञापन देने पहुंचे थे कांग्रेस नेता, समय नहीं मिलने से हुए नाराज

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोक भवन के गेट पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के मुद्दे पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को राज्यपाल से मुलाकात का समय नहीं मिला, जिससे नाराज होकर उन्होंने लोक भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए कांग्रेस नेता अपनी बात रखने और ज्ञापन सौंपने के लिए लोक भवन पहुंचे थे। लेकिन राज्यपाल की ओर से मुलाकात के लिए समय नहीं दिए जाने से कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने लोक भवन के गेट पर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोक भवन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश भी की।
मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद लोक भवन के बाहर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button