उत्तराखण्डकरिअर

उत्तराखंड: कुख्यात हाकम सिंह इस बार सख्त नकलरोधी कानून के शिकंजे में, दोषी साबित होने पर उम्रकैद तक का विधान

पेपर लीक कराने वालों को उम्रकैद के साथ ही 10 करोड़ रुपये जुर्माने तक का है सख्त प्रावधान

देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक का सबसे बड़ा खिलाड़ी हाकम पहले भले ही 13 महीने में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पा गया हो, लेकिन इस बार सख्त नकलरोधी कानून के शिकंजे में फंस गया है। इस कानून में गिरोह बनाकर नकल, पेपर लीक कराने वालों को उम्रकैद के साथ ही 10 करोड़ रुपये जुर्माने तक का सख्त प्रावधान है।

हाकम के काले चिट्ठों के इतिहास को खंगालते ही जुलाई 2022 का वो वक्त याद आ जाता है जब पूरे प्रदेश के युवाओं में एक के बाद एक पेपर लीक सामने आने से दहशत फैल गई थी। एसटीएफ भी हैरान रह गई थी। परतें खुलने लगी तो हाकम पर एक के बाद एक मुकदमें भी दर्ज होते गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button