उत्तराखण्ड

खड़गे के हेलीकॉप्टर को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस का पीएचक्यू में धरना, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली की परेड मैदान में अनुमति न देने और आज बन्नू स्कूल के मैदान में खड़के का हेलीकाप्टर उतरने से इंकार किए जाने से कांग्रेसियों का गुस्सा फुट पडा और उन्होंने पीएचक्यू में विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टी अध्यक्ष की रैली के लिए प्रशासन द्वारा मैदान की अनुमति न दिए जाने से नाराज कांग्रेस के बड़े नेता शनिवार की सुबह एक मंच पर आये और भाजपा पर जमकर बरसे। शाम को पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल में खड़गे का हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति नही दी गयी।

खड़गे के हेलीकॉप्टर के बन्नू स्कूल में उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस बीच, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के व्यवहार को लेकर पुलिस मुख्यालय में नारेबाजी भी हुई

देर सांय तक कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय डटे हुए थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस बीच दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कांग्रेस नेताओं से बात करने गए थे। लेकिन अधिकारियों के व्यवहार से कांग्रेस नेता और अधिक उत्तेजित हो गए।

नेता विपक्ष यशपाल आर्य व करण माहरा ने कहा कि अधिकारी जेब में हाथ डाल कर बात कर रहे थे जो कि प्रोटोकाल के खिलाफ है। इधर, कुछ अन्य पुलिसकर्मी नेताओं को वार्ता के लिए अंदर ले जाने का आग्रह करते हुए भी देखे गए। लेकिन आर्य व माहरा ने साफ कह दिया कि यही धरने पर आकर उनसे बात की जाय। बहरहाल, रात 9 बजे के बाद तक पुलिस मुख्यालय में धरना और नारेबाजी जारी रही।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यशपाल आर्य व करन माहरा से बात कर मामले को सुलझाया और हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सूर्यकांत धस्माना,गरिमा दसौनी, मथुरादत्त जोशी समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे हुए थे। नारेबाजी के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक कांग्रेसियों को पुलिस मुख्यालय से बाहर ले जाने की कोशिश की। इस कार्रवाई में धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस लाइन ग्राउंड में पार्टी अध्यक्ष के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति दिए जाने के बाद कांग्रेसी phq से हटे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button