उत्तराखण्डराजनीति
केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को उतारा मैदान में
पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा व रणजीत रावत पर भारी पड़े हरीश रावत व गणेश गोदियाल

देहरादून। केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनोज रावत के नाम पर मुहर लगाई। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।
दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मनोज रावत को टिकट देने की वकालत की थी। जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पैनल में भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद मनोज रावत का नाम फाइनल किया गया।
टिकट की इस जंग में पूर्व सीएम हरीश रावत व गणेश गोदियाल, करन माहरा, हरक व रणजीत रावत पर भारी पड़े। भाजपा उम्मीदवार की भी जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।



