उत्तराखण्ड

टीनबुक कार्यक्रम के अंतर्गत संचार कौशल सत्र आयोजित

बहादराबाद (बी बी चंदेला )। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज, गैंडीखाता में टीनबुक कार्यक्रम के अंतर्गत डेवलपमेंट कंसोर्टियम द्वारा संचार कौशल विषय पर एक संक्षिप्त एवं प्रभावी कार्यशाला आयोजित की गई। इस सत्र में कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवाद कौशल के महत्व को समझा।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, दूसरों की बात ध्यान से सुनने तथा जो कार्य वे नहीं करना चाहते उसके लिए ‘ना’ कहने के महत्व को समझाया गया। सत्र को रोचक बनाने के लिए वीडियो क्लिप, समूह चर्चा और गतिविधियों का उपयोग किया गया।

विशेष रूप से टीनबुक के वीडियो विद्यार्थियों को अत्यंत पसंद आए, जिससे उनकी भागीदारी और रुचि बढ़ी। अंत में विद्यार्थियों ने सत्र को उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की आवश्यकता व्यक्त की। कार्यक्रम में डीसी टीम से अतुल आज़ाद तथा विद्यालय की ओर से ओम बडानी, अजय शर्मा, शहनवाज और अंबिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button