उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज से और बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी के आसार, मैदान में कोहरे का यलो अलर्ट

दिल्ली-देहरादून फ्लाइट कैंसिल, 9 ट्रेनें लेट:6 जिलों में कोहरा

देहरादून । प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 20 दिसंबर (आज) को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को वेस्टर्न वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6327 को खराब मौसम के चलते कैंसिल कर दिया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि फ्लाइट को सुबह 9 बजे जौलीग्रांट पहुंचना था। फ्लाइट को सुबह 8 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन धुंध के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ये फ्लाइट 180 सीटर थी।

केदारनाथ और बद्रीनाथ में मौसम खराब है। इसके अलावा skyscanner के मुताबिक, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में तीन फ्लाइट लेट हो रही है, जिसमें जयपुर से सुबह 09:45 मिनट पर आनी वाली फ्लाइट 11:00 पर, अहमदाबाद को सुबह 08:30 बजे जाने वाली फ्लाइट 10:05 पर, और जयपुर को सुबह 10:05 मिनट पर जाने वाली फ्लाइट 11:15 पर दिख रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से शेड्यूल देखकर आने की अपील की है।

नए साल से पहले ठंड का सख्त तेवर

दिसंबर के विदाई से पहले ठंड ने उत्तराखंड को साफ संदेश दे दिया है कि जनवरी आसान नहीं होने वाली। पहाड़ों में बर्फबारी की हलचल और मैदानों में कोहरे की चादर दोनों मिलकर सर्दी के असर को और गहरा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की पूरी संभावना है। ऐसे में आम लोगों को चाहिए कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें, बेवजह यात्रा से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button