उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
चारधाम यात्रा: दिवाली पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, 10-11 नवंबर को बंद होंगे कपाट

उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा के समापन की घड़ियां नजदीक आने के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाट बंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली के उल्लास के बीच दोनों धामों में मां गंगा और यमुना के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। यमुनोत्री धाम में तीन कुंतल और गंगोत्री धाम में पांच कुंतल फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। फूलों से सजे मंदिरों की मनमोहक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं, अब दोनों धामों में मां गंगा और यमुना की विदाई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कपाट बंद होने के बाद दोनों देवियों की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी।


