उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

सीएम धामी व मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ माता का पूजन और सेवा

मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि वे भी इस पावन पर्व को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भक्ति, प्रकृति संरक्षण और पशुधन के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए गौ माता का पूजन किया और उनकी सेवा की। गोवर्धन पूजा पर प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा एवं गौमाता का पूजन संपन्न किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा और धारण लीला के माध्यम से यह सन्देश दिया कि प्रकृति की रक्षा ही सच्ची भक्ति है। 

सीएम धामी ने आम जन से अपील की कि वे भी इस पावन पर्व को भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाएं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

गोवर्धन पूजा पर यह संदेश लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने और पशुधन की सेवा के महत्व को रेखांकित करता है।

काबीना मंत्री जोशी ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय कृषि संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की गहरी भावना से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गाय, गोबर और गोमूत्र हमारे ग्रामीण जीवन की आधारशिला हैं, जिनसे न केवल जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्वच्छता एवं सतत विकास को भी बल मिलता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button