उत्तरप्रदेशउत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार साकेती के निधन पर सीएम धामी व डीजी सूचना ने शोक जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त किया। धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ’साकेती’ के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। भाजपा उत्तराखंड के वैचारिक मुखपत्र “देवकमल” के संपादक साकेती के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपाइयों ने कहा कि संगठन के विचारों को अपने सशक्त लेखन के माध्यम से व्यापक रूप देने में साकेती का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी व प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने वरिष्ठ पत्रकार साकेती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार जगत ने एक मिलनसार व मृदुभाषी साथी को खो दिया है। वे हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button