उत्तराखण्ड
चमोली जिले के थराली में बादल फटने से एसडीएम आवास और कई घरों में मलबा, एक युवती मलबे में दबने की सूचना

चमोली/बड़कोट/उत्तरकाशी । उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने की खबर है। शुक्रवार आधी रात के बाद चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम का आवास, तहसील परिसर और कई घर मलबे की चपेट में आ गए। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है।
बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती समेत दो लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।




