उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
यह जीत इंडिया गंठबन्धन की जीतः माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने बद्रीनाथ व मंगलौर के उपचुनाव में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों के विजय होने पर वहां की महान जनता और कांग्रेस कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामायें दी है। उन्हांेने कहा कि यह जीत इंडिया गंठबन्धन की जीत हैं। गठबंधन के सभी सहयोगियों का इस जीत में योगदान है और भविष्य में भी हम इसी प्रकार एक जुटता के साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगें। वह आने वाली चुनौतियों को सामुहिक रूप से मुकाबला करंेगे। माहरा ने कहा कि यह जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है। इस असवर पर करन माहरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों को भी बधाई देते हुए कहा कि दोनों विधानसभाओं में सभी ने रातदिन मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाये जाने का काम किया है इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं।
माहरा ने बद्रीनाथ से लखपत बुटोला व मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को विधायक चुने जाने पर कांग्रेस भवन देहरादून में दोनों प्रत्याशियों के विजय होने पर पटाखे एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैजला व सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह के सफल मार्गदर्शन के लिए उनका धान्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, महामंत्री नवीन, सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, अमरजीत सिंह, पूरन सिंह रावत, प्रवक्ता शीशपाल ंिसह बिष्ट, गोदावरी थापली, विरेन्द्र पोखरियाल, प्रवीन त्यागी, मानवेन्द्र सिह, आशीष नौटियाल, प्रवक्ता मोहन काला, सुलेमान अली, सलीम खान, मनीष नागपाल, अभिनव थापर, दर्शन लाल, प्रदेश, राजेश चमोली,, विनोद डबराल, अवधेश पन्त, सुशील राठी, गिरिराज किशोर हिन्दवाण, अनूप कपूर, पिया थापा, ललित भद्री, अनुराग मित्तल, मो. बिरेन्द्र पंवार, नजमा खान, जगदीश धीमान, सरिता नेगी, सूरज क्षेत्री, आदर्श सूद, गुल मौहम्मद, शरीफ अहमद बेग, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा आदि ने भी विजयी दोनों विधायकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।




