Uncategorizedदेशधर्म-संस्कृति
पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत, राहत-बचाव का काम शुरू

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पवित्र गुफा के पास बादल फट गया है। इसमें पांच लोगों के मौत होने की जानकारी मिली है। यह हादसा शाम साढ़े पांच बजे हुआ। बादल फटने के बाद कैंप में सैलाब आ गया है। राहत-बचाव का काम शुरू हो गया है। एनडीआरफ और एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बादल पवित्र गुफा से दो किलोमीटर दूर फटा है। जब यह हादसा हुआ है उस समय कैम्प में 12 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं इस हादसे के की तस्वीर और वीडियो भी सामने आ गए हैं। जहां बादल फटते ही कैंप में पानी का सैलाब आ गया। पानी के आते ही वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।




