उत्तराखण्ड

चमोली: माल बजवाड़ मोटरमार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

थराली/ चमोली। जनपद चमोली के विकास खंड थराली के अंतर्गत कुलसारी-आलकोट- माल बजवाड़ मोटरमार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या यूके 11टी ए 3880 नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार दोनो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक दिनेश राम उम्र 54 वर्ष निवासी पासतोली और अन्य सवार दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 वर्ष की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार के नेतृत्व में थराली पुलिस और तहसील प्रशासन की राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button