उत्तराखण्डराजनीति

आपदा प्रभावितों को समुचित मुआवजा दिया जाएः कांग्रेस

आपदाग्रस्त जाखन के प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाएः माहरा
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण प्राकृतिक आपदा से विकासनगर क्षेत्र के जाखन गांव में हुए भारी नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए दैवीय आपदा प्रभावितों को समुचित मुआवजा दिये जाने व आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों का उचित विस्थापन किये जाने की राज्य सरकार से मांग की है।
माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बरसात से राज्य के कई जनपदों में निजी एवं सार्वजनिक सम्पत्तियों की भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जाखन गांव में हुए भारी भू स्खलन की चेतावनी के अनुरूप आने वाले दिनों में होने वाली भारी बरसात में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की जानमाल की सुरक्षा का खतरा बना हुआ है जिसके लिए          समुचित कदम उठाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्र के लोगों के उचित विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को किराये के रूप में दी जा रही मात्र 400 हजार रूपये की राशि बहुत कम है इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वैज्ञानिक सर्वे से स्पष्ट हो चुका है कि यह क्षेत्र एक्टिव जोन में शामिल है तथा यह क्षेत्र रहने लायक नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि आपदाग्रस्त गांव जाखन के प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में विस्थापित करते हुए उन्हें हुए नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाय तथा प्रभावितों को दी जाने वाली किराये की राशि में तत्काल बढ़ोतरी की जाय। करन माहरा ने यह भी कहा कि भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील अन्य गांवों का भी सर्वे कराते हुए उनका भी समय रहते सुरक्षित स्थानों में विस्थापन सुनिश्चित किया जाय।

कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए पार्टी के 40 वरिष्ठ नेतागणों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि चुनाव प्रचार को शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं एवं स्टार प्रचारकों के चुनावी कार्यक्रम निर्धारित किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button