उत्तराखण्ड

जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन सीटू देहरादून की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

देहरादून: जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन सीटू देहरादून की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 23,  24 सितंबर 2023 को प्रांतीय संगठन भवन जल निगम कैंपस जोगीवाला में संपन्न हुई।

बैठक में विगत विगत वर्षों में कर्मचारी समस्याओं पर शासन प्रशासन एवं विभिन्न कार्यों में हुई कार्यवाही की समीक्षा की गई। प्रदेश भर से शाखा/ जनपदों/मण्डलों से आए हुए अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभा किया गया तथा विगत 5 वर्षों में जिन समस्याओं का निस्तारण हुआ उनकी समीक्षा की गई तथा सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया जो समस्याएं शासन पब्लिक प्रशासन स्तर पर लंबित हैं के निस्तारण हेतु शीघ्रातिशीघ्र शासन एवं जल निगम प्रशासन से वार्ता का निर्णय लिया गया ।

यह भी कि यदि वार्ता के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तो आंदोलन के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक के प्रथम सत्र में विभिन्न जनपदों से आए हुए प्रतिनिधियों सर्व  देवी दत्त जोशी अल्मोड़ा, धर्म सिंह टिहरी गढ़वाल जगदीश प्रसाद सेमवाल टिहरी गढ़वाल जीएस रावत निर्माण शाखा मुनि की रेती यादराम सिंह, रमेश सिंह देहरादून कमलेश उप्रेती चंपावत लोहाघाट, रोशन डंडरियाल, सचिव गढ़वाल, महेश जोशी, जनपद अध्यक्ष, पौड़ी, चिंतामणि थपलियाल टिहरी,के .एस स्योनरी, नैनीताल ग्रेवा दीपक कुमार रामबाबू कुशवाहा हरिद्वार रामकुमार शर्मा कुबेर सिंह , काशीपुर,शीला देवी, बाला देवी दिनेश बलूनी रविंद्र चमोली चम्बा ,गंभीर सिंह तोपवाल, ज्योति सिंह पवार ,दिनेश नौटियाल, नंदन सिंह रौतेला, हरि सिंह हरेंद्र बरगली , कमल वर्तवाल, चन्द्र मणि जुयाल, टिहरी,आदि आदि लगभग लगभग 50 कर्मचारी नेताओं द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखे गए ।

वर्तमान अध्यक्ष साथी राजेश गोला द्वारा सभी प्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर उत्तर देते हुए बताया कि जो समस्याएं शासन स्तर पर लंबित रह गई है उनके निस्तारण हेतु भी नवगठित कार्यकारिणी का सहयोग करते हुए अधिकतम प्रयास किया जाएगा सभा का संचालन चंडी प्रसाद शर्मा, प्रदेश महामंत्री द्वारा किया गया। बैठक के द्वितीय सत्र में पूर्व अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष साथी पीतांबर दत्त लोहनी एवं  सत्य प्रकाश डंडरियाल, चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में निम्नानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अध्यक्ष आनंद सिंह राजपूत देहरादून. उपाध्यक्ष प्रथम अरविंद कुमार दुबे, द्वितीय दीपक कुमार हल्द्वानी एवं हरिद्वार , महामंत्री चिरंजीलाल डोभाल, चंबा, टिहरी गढ़वाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह सोलंकी देहरादून, संयुक्त मंत्री श्री किशन सिंह रावत, चमोली ,संगठन मंत्री द्वितीय कमलेश उप्रेती, लोहाघाट चंपावत, संगठन मंत्री कुबेर सिंह अखिलेश जुयाल काशीपुर, देहरादून ,प्रचार मंत्री श्याम सिंह फर्सवान एवं अमरेंद्र सिंह पांडे, मुनि की रेती रामनगर का चुनाव किया गया तथा केंद्रीय कार्यालय सचिव रमेश सिंह एवं  यादराम सिंह को मनोनीत किया गया इसके आती रिक्त समस्त शाखा पब्लिक शाखा जनपद मंडल एवं क्षेत्र क्षेत्रीय क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिव को केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया अंत में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button