उत्तराखण्ड

केयर ग्रुप ऑफ कालेज में ‘एक ज़रा सी कोशिश’ के सहयोग से मनाया गया युवा संवाद

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बोले— "नशामुक्त समाज से ही बनेगा सशक्त उत्तराखंड"

हरिद्वार /बहादराबाद, (अमित शर्मा) l
बहादराबाद स्थित केयर ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में सामाजिक संस्था ‘एक ज़रा सी कोशिश’ के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद को नशा मुक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेषकर नर्सिंग, पैरामेडिकल तथा फार्मा के छात्र-छात्राओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इससे दूर रहने के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास) मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि तथा डॉ. हेमंत आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा, “युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। आज के समय में नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। नर्सिंग के छात्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के भावी प्रहरी हैं, इसलिए समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। राज्य सरकार देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इस महाअभियान को जन-आंदोलन का रूप युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही दिया जा सकता है।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. हेमंत आर्य ने बच्चों को नशे के दूर रहने के साथ उससे बचाव व नशे के आदी लोगों को पुनः वापस लाने तथा उनके इलाज के टिप्स दिए।


इस दौरान ‘एक ज़रा सी कोशिश’ एनजीओ की डायरेक्टर राखी सजवान ने छात्र-छात्राओं को नशे की लत से बचने, मानसिक तनाव प्रबंधन और सामाजिक दबाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय समझाए। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य युवाओं को जागरूक कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वास्थ्य, सामाजिक और मानसिक स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को जीवन भर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने का संकल्प दिलाया।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन कौशिक के साथ डॉ. हेमंत आर्य, ‘एक ज़रा सी कोशिश’ की डायरेक्टर राखी सजवान, पार्थ भारद्वाज, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा,एडिशनल डायरेक्टर डॉ. शुभांगनी शर्मा,डॉ. कपिल राणा,कौशल,अंश,अनु सहित कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button