उत्तराखण्डदेशराजनीति

प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में 13 अप्रैल को चुनावी जनसभा

अंकिता भंडारी व अग्निवीर भर्ती योजना से होगा भाजपा पर प्रहार, रामनगर व रुड़की में होंगी चुनावी सभाएं

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कल 13 अप्रैल 2024 को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर एवं हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रूड़की में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। अंकिता भंडारी व अग्निवीर भर्ती योजना से होगा भाजपा पर प्रहार होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। श्रीमती प्रियंका गांधी की जनसभाओं में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डेय, पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी नई दिल्ली से चलकर प्रातः 11ः50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 15ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

श्री मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारंटियों का संदेश घर-घर पहुंच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button