उत्तराखण्ड

बिरजू मयाल की पत्नी सरिता मयाल अपने पति की गिरफ्तारी से खुश, कहा गिरफ्तारी से सकून मिला

रामनगर। बिरजू मयाल की पत्नी सरिता मयाल अपने पति की गिरफ्तारी से अब खुश हैं। वह कह रही हैं कि पति की गिरफ्तारी से सुकून मिला है। बहुत अति हो चली थी…..

बताते चलें कि कुछ समय पहले बिरजू मयाल की पत्नी सरिता मयाल ने रामनगर कोतवाली में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

सरिता मयाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि बिरजु मयाल अक्सर नशे की हालत में उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह रामनगर में किराये के कमरे में रह रही थीं, जहां से बिरजु मयाल गैस सिलेंडर, राशन आदि उठा ले गए, जिससे छोटे बच्चे की देखभाल और भोजन को लेकर भी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

इसके बाद बिरजु मयाल ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था “मिशन सिंदूर – कलयुगी सास ने अपनी ही बेटी का घर बर्बाद कर दिया। अब कुमाऊं में ऐसे मामले आम हो चले हैं।” इस बयान से स्पष्ट है कि वे सारा आरोप अपनी सास पर मढ़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button