देशराजनीति

सचिन धैर्य रखो, सब कुछ मिलेगा: सोनिया

राजस्थान में पिछले कई माह से मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी मतभेद सुलझता नजर आ रहा है। सीधे सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के चलते ऐसा संभव हुआ है। पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं में सुलह कराने के लिए उन्हें दिल्ली तलब किया था।दिल्ली पहुंचते ही दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ गेहलोत और पायलट की लगभग 4 घंटे चली मुलाकात के बाद जब दोनों नेता बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी में कोई मतभेद और गुटबाजी नहीं है। सचिन पायलट और हम दोनों ही मिलकर कांग्रेस को फिर सत्ता में लाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से हमारी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने पायलट से कहा कि वे धैर्य रखें, उन्हें सब कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा विश्वास की जीत होती है और हम नेताओं को पार्टी आलाकमान पर विश्वास रखना चाहिए। दिल्ली में हुई बैठक के बाद इस बात की अटकलें भी लगना शुरू हो गई थीं। चुनाव से पहले पायलट को केंद्र में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button