बहादराबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया

हरिद्वार /बहादराबाद (बी बी चंदेला ) । न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को की गई।
पुलिस के अनुसार वारण्टी अभियुक्त श्यामू पुत्र रतन सिंह निवासी अत्मलपुर बौंगला, कोतवाली बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। वहीं राहुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी मूलदासपुर माजरा, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर, कांस्टेबल प्रीतम तोमर एवं पीआरडी अमजद अली शामिल रहे।




