उत्तराखण्ड

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को तक पहुंचे- गणेश जोशी

देहरादून प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की।

विभागीय मंत्री जोशी ने अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विभाग की संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को तक पहुंचे इसके दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देशित किया।

कृषि मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के उद्यान विभाग के अंतर्गत राजकीय उद्यानों को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा जिन राजकीय गार्डन की स्थिति ठीक नहीं है, उनको पर्यटन गतिविधि से जोड़कर एक बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभारकर हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाए। जिसके दृष्टिगत विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को एक ठोस रणनीति बनाने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जोशी ने अधिकारियों को पिछली बैठक में दिए विभागीय कैलेंडर के तैयार करने के क्रम में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कैलेंडर तैयार कर दिया गया है। जिसमे किसानों को कैलेंडर के माध्यम से कौन सा बीज कब लगता है तथा कई अन्य जानकारी मिलने के साथ किसानों को कैलेंडर के अनुरूप फल, बीज, पौध, खाद इत्यादि उपलब्ध किया जाएगा। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि किसानों को समयनुसार बीज, फल, पौध, खाद उपलब्ध होने के साथ साथ जानकारी भी प्राप्त हो सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर सबमिट के दौरान लोगों से आवाहन किया है,कि डेस्टिनेशन मैरिज के लिए उत्तराखंड आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हार्टी टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा शीघ्र ही प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं के एक-एक उद्यान विभाग के गार्डनो को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को एक ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए है।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव आनंद स्वरूप, कृषि निदेशक केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button