उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

जीवनदायनी मां गंगा के जल को सभी भारतीय सनातनी मानते हैं सबसे पुण्य और पवित्र: मुकेश पांडे

भारतीय धार्मिक एकता परिषद- रजिं ने किया उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नवनियुक्त

पदाधिकारीयो ने संभाला पदभार |

हरिद्वार को हम हरि का द्वार भी कहते हैं : राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जजेडी व महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी बिष्ट की अध्यक्षता में प्रदेश में संगठन को मिलेगी मजबूती 

हरिद्वार : भारतीय धार्मिक एकता परिषद – रजिं के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कादियान ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे के आदेशानुसार संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक राजेंद्र जजेडी जी को उत्तराखंड मेन संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा पूरन प्रसाद भद्री जी को उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष व मनीष शर्मा जी को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया | वही श्रीमती सरोजिनी बिष्ट को भारतीय धार्मिक एकता परिषद- रजिं महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष वही रजनीश कुमार को  युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष तथा राहुल कुमार झा को प्रदेश महासचिव बनाया गया |

आगे प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडे जी  ने कहा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जजेडी व उनकी टीम तथा महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी बिष्ट की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्रदेश में संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी तथा संगठन की विचारधारा जन जन तक पहुचेगी | आगे कहा कि हरिद्वार को हम हरि का द्वार भी कहते हैं देश विदेश में रहने वाले सभी भारतीय सनातनी जीवनदायनी मां गंगा  के जल को सबसे पुण्य और पवित्र मानते हैं यहां अन्य प्रदेश तथा देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का ताता लगा रहता है आज मां गंगा के नजदीक सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अनावश्यक अतिक्रमण कब्जा कर  रखा है जो चिंता  का विषय है|हमारे माननीय प्रधानमंत्री मां गंगा के संरक्षण को लेकर नमामि गंगे प्रोजेक्ट 2014 से चला रहे हैं जिसमें उत्तराखंड प्रदेश सरकार को वित्तीय वर्ष 2014-15 से लेकर 2023 तक 1149.40 करोड़  रुपए  अब तक दिये जा चुका है नमामि गंगे प्रोजेक्ट का ज्यादा तर बजट सीवरेज प्लांट और घाटों के उत्थान के लिए लगाया जा रहा है इसके बावजूद होटल का घरों का गंदा पानी बरसात का पानी नालो द्वारा आज भी मां गंगा में बह रहा है और इसके जल को अपवित्र कर रहा है जिसे रोकना अति आवश्यक है |

मां गंगा के पवित्र हर की पौड़ी व अन्य प्रमुख घाटों के आसपास खाने-पीने की सैकड़ो दुकान व ठेले  है परंतु किसी की पहचान अथवा नाम स्पष्ट नहीं है  ज्यादातर लोगों के पास फूड लाइसेंस भी नहीं है ज्यादातर लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं हो रखा है कि यह लोग कहां से आए हैं कौन है |कुछ दिन पहले गंगा महासभा के कुछ पदाधिकारी द्वारा ऐसे लोगों की पहचान हुई है जो हिंदू नाम रखकर खाने-पीने का काम कर रहे थे पर वह मुस्लिम थे जीवन दाहिनी मां गंगा हमारी आस्था का केंद्र है उसकी सुंदरता और पवित्रता और हमारी सनातन सभ्यता के साथ कोई भी खिलवाड़ करेगा वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |माननीय मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों से मेरा विनम्र आग्रह है कि गंगा के आसपास जो भी अतिक्रमण अस्थाई हो या स्थाई हो उसे तत्काल प्रभाव से वहां से हटाया जाए और कहीं दूर दराज उन्हें बसाया जाए |वही जल्दी  भारतीय धार्मिक एकता परिषद – रजिं का एक  प्रतिनिधि मण्डल सरकार व संबंधित अधिकारीयों से मिलकर इस पर कार्यवाही  करने के लिए आग्रह करेगा  |पद ग्रहण करने के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र जजेडी जी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति से उपजे सभी धर्म के लोगों को संगठन में समान अवसर प्रदान करेंगे भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे |वहीं महिला विंग उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी बिष्ट ने कहा कि यहां की नारी हमेशा चाहे प्रदेश केनिर्माण की बात हो या प्रदेश की संस्कृति की धरोहर की बात हो उसके रक्षा के लिए  सदैव संघर्ष करने के लिएतैयार रहती है |

युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने कहा की युवा हर संगठन की रीड की हड्डी होता है युवाओं का रुझान जहां होता है वहां इतिहास रच जाता है बहुत जल्दी संगठन में युवाओं को सदस्यता अभियान चलाकर जोड़ेंगे |उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पूरन प्रसाद भद्री जी ने कहा कि श्रेष्ठ भारत का निर्माण तभी पूरा हो सकता है जब सभी भारतीय संस्कृति से उपजे धर्म के लोग ऊंच नीच भेदभाव खत्म कर एक साथ आए |उत्तराखंड प्रदेश के संगठन सचिव श्री मनीष शर्मा जी ने कहा की प्रदेश में जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश में जल्दी संगठन विस्तार होगा |इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सचिन चपराना जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मंजीत रावत जी राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री अजय कौशिक जी कर्मवीर भाटी जी श्री अभिषेक अग्निहोत्री जी श्री प्रेम पाल कश्यप जी श्री विपिन सिरस्वाल जी श्री शोभित तिवारी जी श्री नरेश शर्मा जी श्री अश्विनी कुमार जी श्री अभिषेक तिवारी जी अन्य लोग मौजूद थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button