उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी

550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसएसपी स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी/कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि VVIP सुरक्षा व्यवस्था में महिलाशक्ति को अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की कमान सौंपी गई है, जिससे संपूर्ण ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो सके।

महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता एवं प्रतिबद्धता वीवीआईपी ड्यूटी को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाती है।

कार्यक्रम स्थल पर आम-जन के प्रवेश हेतु निर्धारित प्वाइंटों पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच करते हुए पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दिए जाए। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई अनधिकृत वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ की सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित निकासी हेतु पूर्व से ही समुचित प्रबंध कर लिये जाएं। सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन्स का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पीएम का दौरा: अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था में 3000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,पीएम के भ्रमण के दृष्टिगत डीजीपी उत्तराखण्ड ने की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

पीएम मोदी के आज के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से ‘मिनट-टू-मिनट’ रिहर्सल की गई। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े समस्त प्रोटोकॉल, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

रिहर्सल के उपरांत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विस्तृत समीक्षा व ब्रीफिंग की गई। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, समन्वित एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप अत्यधिक सजग, सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्च स्तर का हो तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में पूर्व से पूर्ण ब्रीफिंग प्रदान की जाए।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। सुरक्षा के लिहाज से ऊंचे भवनों, जल टंकियों व अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ते (BDS) एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा गहन जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में महानिदेशक,अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रधानाचार्य पीटीसी, यशवंत चौहान, समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button