उत्तराखण्ड

हादसा: चारधाम यात्रियों की की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाइवे पर मंगलवार देर रात चारधाम यात्रियों की बस गंगनानी के पास हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हैं। चालक समेत पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार रात करीब 9:15 बजे हुआ। बस गंगोत्री धाम से श्रद्धालुओं को लेकर उत्तरकाशी लौट रही थी। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 29 यात्री सवार थे।

चालक विजय कुमार, रमेश चंद्र तिवारी, उनकी पत्नी गीता, दीपा पांगती और लीलाधर पांडे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। सभी घायल हल्द्वानी के रहने वाले हैं। बता दें कि बस में सवार यात्री हल्द्वानी, दिल्ली और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button