सैनिक कल्याण मंत्री से मिला उपनल महासंघ का प्रतिनिधि मंडल

देहरादून। उपनल महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू कराने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की प्रति देते हुए नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन दिलाने का आग्रह किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार नियमावली तैयार कर नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि 2018 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपनल कर्मियों को नियमित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन के निर्देश दिए थे, इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी थी, मगर 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की एसएलपी को खारिज कर दिया और उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों को यथावत रखा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महिला अध्यक्ष मीना रौथान, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश नेगी, प्रदेश शिकायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष स्नेहा बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, जिला महामंत्री रमेश डोभाल, सुनील नेगी, प्रकाश आदि मौजूद रहे।




