आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं आपके शहर में कीमतें
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल के दाम 75 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.41 रुपये व डीजल की कीमत 102.64 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 113.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.82 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 108.96 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 99.04 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 94.67 | 103.41 |
मुंबई | 102.64 | 118.41 |
कोलकाता | 97.82 | 113.03 |
चेन्नई | 99.04 | 108.96 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।