बहादराबाद में ‘सेवा और सुशासन’ अभियान का एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

बहादराबाद/ हरिद्वार (बी बी चंदेला )l विकासखंड सभागार बहादराबाद में ‘सेवा और सुशासन’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आदेश चौहान, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख उधम सिंह, सेवा पखवाड़ा के सह-संयोजक देवी सिंह राणा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान तथा भाजपा नेता रेशु चौहान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 17 विभागों द्वारा भाग लिया गया। सभी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही मौके पर ही जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन खंड विकास अधिकारी बहादराबाद द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।



