उत्तरप्रदेश
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार पर पलटा तेज रफ्तार डंपर, सात लोगों की दर्दनाक मौत

सहारनपुर । दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर के सैय्यद माजरा गांव का रहने वाला एक परिवार कार से कहीं जा रहा था। जैसे ही कार गांव की सीमा पार करके एक्सप्रेसवे पर पहुंची, उसी समय देहरादून की दिशा से तेज रफ्तार में खनिज से भरा एक डंपर आ रहा था।




