देश

जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 10-12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

जैसलमेर । जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना
जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं।  

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

 चलती बस में उठने लगा धुआं, मिनटों में आग ने वाहन को जकड़ा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, ग्रामीणों ने की मदद

आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने लगे। कई यात्रियों के कपड़े और सामान जल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई।

Jaisalmer Road Accident: Bus Catches Fire 15 Passengers Injured Highway Jodhpur News in Hindi

दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है।

वहीं, नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बस पूरी तरह से आग का गोला बन चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है।

Jaisalmer Road Accident: Bus Catches Fire 15 Passengers Injured Highway Jodhpur News in Hindi
कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, दो लोग जोधपुर रेफर

हादसे में यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल ओमाराम भील (30) निवासी लाठी को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं, इमामत (30) और उसका बेटा यूनूस भी आग की चपेट में आए हैं, जिनका इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button