बहादराबाद पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला )l न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सुरेश प्रजापति निवासी मूलदासपुर माजरा, प्रताप निवासी गोविंदपुर, तेलुराम निवासी ग्राम भौरी, राजेश निवासी ग्राम भौरी तथा राजू निवासी ग्राम अलीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उपनिरीक्षक अजय लाल, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।




