उत्तराखण्डदेशराजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर धामी का पलटवार, कहा, कांग्रेस की भाषा उसकी हताशा दर्शाती है: धामी

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भाषा उसकी हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती है। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए थे। उनके बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन देश के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि जनता कई बार कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस समाज को बांटने और अराजकता फैलाने वाली राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है।
धामी ने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

राहुल गांधी का बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर कहा, “जब आप घर वापस जाओगे और आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करेंगे, उनके सामने आप उनसे कहो कि आपका प्रधानमंत्री ग़द्दार है, आपका गृह मंत्री ग़द्दार है, आपका संगठन ग़द्दार है।”

“आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। आपने हमारे संविधान पर आक्रमण किया है। आपने आंबेडकर जी, गांधी जी पर आक्रमण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button