उत्तरप्रदेश

रायबरेली जिले में लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग झुलसे

रसोई घर में रखा था लीकेज गैस सिलिंडर

डीह। रायबरेली के बरगदही मजरे बरुआ गांव में रविवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


गांव निवासी शिवशंकर के घर में रात को खाना बनाने के लिए घर की महिलाएं रसोई में गईं। इस दौरान रसोई में एक तरफ दूसरा भरा सिलिंडर रखा था। यह सिलिंडर लीकेज था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जैसे ही गैस चूल्हे में माचिस लगाई गई। तेज आवाज के साथ लीकेज सिलिंडर की गैस से पूरे रसोईघर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंजू देवी (42), अनिल मिश्रा (52), कुलदीप मिश्रा (35) पहले झुसले। इनको बचाने में रामदुलारी (65), प्रांजलि (26) और जान्हवी (20), संत कुमार (72), संगीता (38) और उमेश भी गंभीर रूप से झुलस गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मामले का जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया और घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी डीह अधीक्षक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला और राज्य प्रशासन से  हमारा अनुरोध है कि इस गरीब परिवार के इलाज में अधिक से अधिक मदद करने की कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button