उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में फिर फटा बादल: उत्तरकाशी में उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने खाली किए घर

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार के स्योरी फल पट्टी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। एक आवासीय भवन गदेरे के मलबे में दब गया। आधा दर्जन से भी अधिक भवनों में पानी भर गया है। देवलसारी गदेरे में एक मिक्चर मशीन और कुछ दुपहिया वाहनों के बहने की भी सूचना है। एक कार भी मलबे में दब गई है। खतरे को देखते हुए कई लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
पहले खबर थी अतिवृष्टि की




