राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज, 87 करोड़ की छह योजनाओं का लोकार्पण
राष्ट्रीय खेलों का G-20 की बैठकों की तरह सफल आयोजन कर नई लकीर खींचने का काम करेंगे : रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव की विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवास की शुभकामनाएँ दीं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है आज के ही दिन हर उत्तराखंडी को उत्तराखंडी कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ और आज के ऐतिहासिक दिन युवाओं के हितेशी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कर कमलों युवा महोत्सव का शानदार आग़ाज़ हुआ है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़ी प्रसन्ता की बात है मुख्यमंत्री धामी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं और युवाओं को मज़बूत और सशक़्त बनाए जाने के लिए युवा और महिला नीति की बात को रखा और हमको उम्मीद है जल्द ही हम प्रदेश के सतत् विकास के लिए महिला नीति और युवा नीति को देश की युवा एवं मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब देवभूमि उत्तराखण्ड खेल भूमि बनने की ओर अग्रसर है जिसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों को चार फ़ीसदी आरक्षण, मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ़ तक हम जाकर सरकारी नौकरी देना और उभरते हुए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान व प्रोत्साहन योजना जैसी व्यवस्थाओं से जोड़कर खिलाड़ियों का रास्ता प्रशस्त करा है ।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण ,राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण देना हो, समान नागरिक संहिता और सशक्त नक़ल क़ानून बनाकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने जैसे तमाम ऐसे फ़ैसले हैं जो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़े गौरव की बात है तो उत्तराखंड जैसा हमारा छोटा प्रदेश राष्ट्रीय खेल का बड़ा आयोजन करने जा रहा है और हम आश्वस्त करते हैं जिस प्रकार G 20 की बैठकों का सफल आयोजन प्रदेश में किया गया था उसी प्रकार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी भव्य और दिव्य होगा जिसके साथ उत्तराखंड खेल दुनिया में एक लकीर खींचने का काम करेगा।




