दीपा दरमवाल बनी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का बहुप्रतीक्षित नतीजा आ गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने शानदार जीत दर्ज की।
लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान और हाईकोर्ट में चली सुनवाई के बाद हुए इस चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया। बीते गुरुवार को हुए मतदान में कुल 27 सदस्यों में से केवल 22 सदस्य ही वोट डाल सके थे, जबकि पाँच सदस्य कथित अपहरण के चलते मतदान में शामिल नहीं हो पाए थे। कांग्रेस ने इस मामले को अदालत में उठाया, जिसके निर्देश पर पुलिस लापता सदस्यों की तलाश में जुटी रही।
लंबे समय से चल रही राजनीतिक खींचतान और हाईकोर्ट में चली सुनवाई के बाद हुए इस चुनाव पर सबकी नजरें टिकी थीं। परिणाम आने के साथ ही बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं विरोधी दलों को करारा झटका लगा है। दीपा दरमवाल की जीत को पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों की प्रत्याशी—देवकी बिष्ट—को बराबर 11-11 वोट मिले। ऐसे में निर्णय टॉस से किया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने किस्मत के सहारे जीत हासिल की और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं। इस चुनाव में राजनीतिक उठापटक और सदस्यों के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।




