लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में दिया जा रहा योग का निः शुल्क प्रशिक्षण

हर्रावाला। हर्रावाला के लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर में वनो की हरियाली के बीच 18 साल की छात्रा ऋषि की और से छात्रों और युवाओ, बुजुर्गों को योग का निः शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण सुबह 5 बजे से 7 बजे दिया जा रहा है, स्थानीय युवा इसका लाभ उठा रहे हैं। बी-टेक की छात्रा समीक्षा नेगी ने बताया कि जब से हम योग कर रहे हैं, हमारी दिनचर्या बहुत ही अच्छी तरह से गुजर रही हैं, हमारा चिड़चिड़ापन भी दूर हो गया है। पढ़ने में बहुत मन लगता है। सुनिधि चौहान ने कहा कि जिस दिन हम योग नहीं करते हैं उस दिन एसा लगता है कि आज पता नहीं कि किस चीज़ की कमी रह गई है। 6 वर्षीय बालक युवान नेगी भी प्रतिदिन योग करता हैं। राम कृष्ण 70 साल के बुजुर्गों भी योग में हिस्सा लेते हैं। योग करने वालो में स्वाति चौहान, धनशयाम पंडित, मोहित कुमार शीर्षवाल आदि अनेक लोग योग कर रहे हैं।


