उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस ने रजनी भंडारी को 6 साल के लिए किया निष्कासित

राजेंद्र भण्डारी की पत्नी है चमोली जिपं अध्यक्ष रजनी भंडारी

कांग्रेस छोड़ भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में है भण्डारी
देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले राजेंद्र भण्डारी की पत्नी चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से बाहर करने की सुध कांग्रेस आ गई है। राजेंद्र भंडारी के विधायकी त्यागने और कांग्रेस को अलविदा कहने के चलते अब बदरीनाथ विधानसभा में उप चुनाव हो रहा है।
कांग्रेस ने अब चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रजनी भंडारी समेत पांच अन्य लोगों पर भी कांग्रेस ने कार्रवाई की है।
पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने बताया कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सख़्त रुख अपनाते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा इस वक्त पार्टी किसी कोताही के मूड में नहीं है। गरिमा दसौनी ने कहा रजनी भंडारी के पति राजेंद्र भंडारी का इस्तीफा पार्टी को मिला था, लेकिन रजनी भंडारी का कोई इस्तीफा पीसीसी के पास नहीं आया। उनका कहना है कि पीसीसी को यह जानकारी मिली थी कि रजनी भंडारी बदरीनाथ उप चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, इसलिए रजनी समेत पांच और अन्य लोगों को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button