Uncategorizedउत्तराखण्डकरिअर

उत्तराखंड में 24 आईएएस और 26 पीसीएस के विभाग बदले

टिहरी व बागेश्वर के डीएम बदले, राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी हटा।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 24 आईएएस और 26 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए है। टिहरी और बागेश्वर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी का काम हटा दिया गया है। एक साथ 50 नौकरशाह मथ दिए। टिहरी-बागेश्वर के DM समेत 24 IAS और 26 PCS अफसर फेरबदल की जद में आ गए। अभी तबादलों की एक List और संभावित है। इन तबादलों ने नौकरशाही में खलबली मचा डाली है।

लंबे समय बाद टिहरी की DM ईवा आशीष श्रीवास्तव हटीं। उनकी जगह सौरव गहरवार को टिहरी भेजा गया है। बागेश्वर के DM विनीत कुमार को हटा के उनकी जगह रीना जोशी को भेजा गया। स्वाति भदौरिया से MD-GMVN हटाया गया। उनकी जगह PCS बंशीधर तिवारी को भेजा गया। Siidcul के MD की ज़िम्मेदारी से रणवीर सिंह चौहान को फारिग कर रोहित मीणा को एक्सट्रा ज़िम्मेदारी दे दी गई।

नितिन भदौरिया से पेयजल और जल जीवन मिशन निदेशक का जिम्मा हटा के उनको पशुपालन-मत्स्य पालन-दुग्ध विकास दे दिया गया है। नितिन के महकमे ईवा आशीष को सौंपे गए हैं। CDO-देहरादून नीतिका खंडेलवाल की जगह PCS झरना कमठान लाई गई हैं। सचिन कुर्वे को दिलीप जावलकर की जगह पर्यटन विभाग और CEO-पर्यटन विकास परिषद दिया गया है। उनसे ग्राम्य विकास और CD-UGVS-REAP हटा दिया गया। दिलीप को वित्त विभाग दिया गया है।

सचिव बीवी आर पुरुषोत्तम को सचिन से हटाए गए महकमे दिए गए। उनसे दुग्ध विकास और महिला डेयरी निदेशक हटा दिया गया। सचिव विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास हटा दिया गया है। देहरादून के DM आर राजेश कुमार से CEO-स्मार्ट सिटी हटा दिया गया है। वह खुद भी इस ज़िम्मेदारी से मुक्ति चाह रहे थे। उनसे हटी ज़िम्मेदारी सोनिका को सौंप दी गई। उधम सिंह नगर के DM युगल किशोर पंत को तराई बीज विकास निगम के MD का जिम्मा दे दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button