Uncategorized

राहुल-प्रियंका गांधी पहुंचे सवाई माधोपुर, प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई की रस्में संभव

रेहान व अवीवा के शादी की तारीख होगी जल्द तय

गांधी-नेहरू परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की जल्द शादी होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को रजामंदी दे दी है।

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की आज राजस्थान के रणथंभौर में औपचारिक सगाई होने जा रही है। यह हाई-प्रोफाइल समारोह रणथंभौर के मशहूर और बेहद आलीशान होटल सुजान शेर बाग (SUJÁN SHER BAGH) में आयोजित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने बीती रात अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को परिवार की मौजूदगी में प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया।

आज होने वाला यह सगाई समारोह निजी रखा गया है, लेकिन इसमें गांधी परिवार के करीबी सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। अवीवा ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की और उसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की।

रणथंभौर के जंगल में शाही आयोजन

जिस होटल में यह सगाई हो रही है, वह सुजान शेर बाग अपने रॉयल टेंटेड सुइट्स, लग्जरी सर्विस और जंगल के बीच स्थित लोकेशन के लिए जाना जाता है। यह होटल आम पर्यटकों के लिए भी बेहद खास माना जाता है, जहां लग्जरी के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ का अनुभव मिलता है।

लाखों में एक रात का किराया

इस होटल में न्यूनतम दो रात का स्टे अनिवार्य होता है। होटल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार

The Royal ‘Sher’ Suite का किराया लगभग ₹2.09 लाख प्रति रात है।

वहीं Tented ‘Jungle’ Suite के लिए करीब ₹1.19 लाख प्रति रात खर्च करने होते हैं।

इस तरह दो रात के स्टे में बिना टैक्स जोड़े ही तीन से चार लाख रुपये तक का खर्च आता है।

दोस्ती से रिश्तेदारी तक का सफर

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की कहानी सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, बल्कि पारिवारिक दोस्ती से शुरू हुई रिश्तेदारी की मिसाल है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और कहा जाता है कि वे तब से दोस्त हैं जब दोनों अपनी मां की गोद में खेलते थे। शुरुआती पढ़ाई भी दोनों ने एक ही स्कूल से की।

प्रियंका गांधी की करीबी दोस्त हैं होने वाली समधन

अवीवा बेग की मां नंदिता बेग, प्रियंका गांधी की बेहद करीबी और पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग पेशे से जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ की इंटीरियर डिजाइनिंग प्रियंका गांधी और नंदिता बेग ने मिलकर की थी।अवीवा के पिता इमरान बेग व्यवसायी हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

विजुअल आर्टिस्ट हैं रेहान

रेहान वाड्रा एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ‘Dark Perception’ नाम से अपनी पहली आर्ट एग्जिबिशन आयोजित की थी। उन्हें बचपन से ही वाइल्ड लाइफ और कमर्शियल फोटोग्राफी का शौक है और उनकी कई आर्ट व फोटोग्राफी एग्जिबिशन लग चुकी हैं।

रेहान वाड्रा की शिक्षा

रेहान वाड्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पूरी की है। यही स्कूल राजीव गांधी और राहुल गांधी का भी रहा है। इसके बाद उन्होंने लंदन जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की और SOAS यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की।

शादी की तारीख जल्द होगी तय

सूत्रों के अनुसार, सगाई के बाद दोनों परिवार जल्द ही शादी की तारीख तय करेंगे। शादी समारोह कुछ महीनों बाद आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button